फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: टोहाना में ड्राई-डे पर शराब बिक्री, पुलिस आई तो बंद किया होल

Fri, 02 Oct 2026 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ठेके में बने होल से शराब लेते लोग, कारिंदे से बात करती पुलिस टीम
विज्ञापन
टोहाना। नेशनल हाईवे 148-बी पर कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह के आवास के सामने बने शराब के ठेके पर शुक्रवार को ड्राई-डे की धज्जियां उड़ाने का वीडियो वायरल होने के बाद शहर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही ठेके के कारिंदे ने शटर में बने होल को बंद कर दिया जिसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
विज्ञापन

दरअसल, 2 अक्तूबर को गांधी जयंती पर सरकार ने ड्राई-डे घोषित किया था। इसके बावजूद वायरल वीडियो में ठेका कारिंदा शटर के होल से शराब बेचता और बाहर लोग बोतलें लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शहर थाना प्रभारी संदीप टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे लेकिन सबूत न मिलने से कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें