फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: गृहकर जमा करवाने के लिए नगर परिषद में लगी लाइन, तीन घंटे नहीं चला पोर्टल

Mon, 24 Jul 2023 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर जमा करवाने के लिए लोगो की लाइन
विज्ञापन
फतेहाबाद। प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर नगर निकाय द्वारा दी गई 30 फीसदी छूट का फायदा उठाने के लिए लोग नगर परिषद में गृहकर भरने के लिए पहुंच रहे है। सोमवार को नगर परिषद में गृहकर भरने के लिए लोगों की लाइन लगी रही लेकिन पोर्टल न चल पाने के कारण परेशानी हुई। करीब तीन घंटे तक पोर्टल बंद रहा और इसके बाद धीमा चला, इसके चलते लोग गृहकर जमा नहीं करवा पाए।
विज्ञापन

नगर निकाय ने गृहकर को लेकर 31 जुलाई तक छूट दी हुई है। छूट नगर निकाय द्वारा गृहकर पर लगाए गए सरचार्ज पर दी गई है। शहर में गृहकर के करीब 30 करोड़ रुपये बकाया है।

लिपिक न होने दूसरी ब्रांच के कर्मचारी कर रहे गृहकर जमा
लिपिकों की हड़ताल के चलते नगर परिषद में गृहकर शाखा करीब 10 दिनों तक बंद रही थी। अब नगर परिषद के सफाई ब्रांच, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र ब्रांच के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बिल बांटने के लिए नगर परिषद ने दे रखा है ठेका
नगर परिषद ने 2023-24 के गृहकर बिल बांटने के लिए गाजियाबाद की एजेंसी को ठेका दे रखा है। एजेंसी डोर टू डोर गृहकर बिल बांट रही है। मौके पर प्रॉपर्टी मालिक न मिलने पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। नगर परिषद बिल बांटने के लिए एजेंसी को 38 रुपये प्रति बिल भुगतान करेगी।

गृहकर के सरचार्ज पर 30 फीसदी की छूट दी गई है। 31 जुलाई तक बकाया गृहकर जमा करवाकर छूट का फायदा लिया जा सकता है। लिपिकों की हड़ताल के चलते अन्य कर्मचारियो की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

- ऋषिकेश चौधरी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें