फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिना पुलिस सुरक्षा के भेजीं उठान गाड़ियां, कर्मियों ने दो को कब्जाया

Wed, 02 Sep 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रदर्शन करते हुए सफाईकर्मी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद कर्मचारियों की हड़ताल 28 दिन से जारी है। सफाई न होने और कचरा उठान को लेकर प्रशासन और कर्मचारियों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है। बुधवार को नगर परिषद प्रशासन ने पुलिस लाइन से डोर टू डोर कचरा उठान की गाड़ियां रवाना कीं। दूसरे दिन बिना पुलिस सुरक्षा के गाड़ियां वार्डों में भेजी गईं।
विज्ञापन

नगर परिषद कर्मचारियों ने विरोध करते हुए चार मरला कॉलोनी और डीएसपी रोड से दो गाड़ियों को जब्त कर लिया। कचरे से भरी गाड़ियों को कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय में ले आए। सूचना मिलने पर शहर थाना प्रभारी संजय मोरवाल पुलिस टीम के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे। यहां पर ईओ सुरेश और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक चली।
सोमवार शाम को ही प्रशासन ने 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में नगर परिषद कार्यालय से 16 गाड़ियां निकाली थीं। नगर परिषद प्रशासन ने हड़ताल में शामिल 136 कर्मचारियों को तीसरा नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

यह ‘नो वर्क नो पे’ का नोटिस दिया गया है। इससे पहले प्रशासन 31 अगस्त और 1 सितंबर को नोटिस जारी कर चुका है। प्रशासन ने कर्मचारियों को काम पर लौटने के निर्देश दिए हैं। अब प्रशासन विभागीय कार्रवाई करने की तैयारी में है।
शहर में बिगड़े सफाई के हालात : नगर परिषद प्रशासन पुलिस पहरे में दो बार डंपिंग पॉइंटों से कचरे का उठान करवा चुका है। लेकिन शहर में स्थिति फिर वैसे ही हो चुकी है। सड़कों तक कचरा फैला हुआ है। हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, हिसार-सिरसा रोड, भट्टू रोड और धर्मशाला रोड पर सफाई न होने से हालात खराब हो रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि सफाई न होने से त्योहार में काम पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें