फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो साल से जर्जर भवन में ही चल रहा पुस्तकालय, आरटीए और बीडीपीओ कार्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में स्थित जिले की एकमात्र सरकारी लाइब्रेरी, आरटीए कार्यालय व दो क्वार्टरों को कंडम घोषित किए जाने के बावजूद भी अभी तक इन संस्थानों को नया भवन नहीं मिला है। इन कार्यालयों की दीवारों में जगह-जगह क्रेक आए गए हैं और लाइब्रेरी को तो लोहे के शेड के नीचे चलाया जा रहा है और इसकी दीवारें जर्जर हो चुकी हैं। इस मामले में बीडीपीओ कार्यालय ने डीसी को पत्र भेजकर यहां स्थित लाइब्रेरी व अन्य कंडम कार्यालयों में किसी बड़े हादसे आशंका के चलते अलग से भवन देने की मांग की है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020 में खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में स्थित कार्यालयों व क्वार्टरों का निरीक्षण किया था। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में स्थित खंड विकास एवं पंचायत विभाग कार्यालय का पुराना भवन, यहां पर स्थित सरकारी लाइब्रेरी व आरटीए कार्यालय की बिल्डिंग जर्जर हो चुकी हैं। इन इमारतों में जगह-जगह दीवारों में दरारें आई हुई हैं, प्लास्टर गिर चुका है और सरियों में जंग लगने के कारण इनकी छतें कभी भी गिर सकती हैं। यह रिपोर्ट लोक निर्माण विभाग ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को आठ जनवरी 2021 को भेजी थी।
यहां पर मौजूद सरकारी लाइब्रेरी में तो 50 से अधिक छात्र और छात्राएं रोजाना बैठकर पढ़ाई करने के लिए आते हैं। इस सरकारी पुस्तकालय की छत के लिए लोहे के शेड लगाए गए हैं। दीवार बिल्कुल जर्जर है और एक जगह से टूटी पड़ी है और कभी भी गिर सकती है। छत बारिश के पानी से टपकने लगती है और पुस्तकालय की ऊंचाई जमीन से नीचे होने के कारण पुस्तकालय में पानी भर जाता है। इसी प्रकार पुराने बीडीपीओ कार्यालय, यहां पर दो रिहायशी क्वार्टर व आरटीए कार्यालय की इमारत भी काफी जर्जर हो गई है।
विज्ञापन


कोट
जिले की एकमात्र सरकारी लाइब्रेरी की हालत काफी खराब है। यहां पर कभी भी हादसा हो सकता है। सरकारी लाइब्रेरी के लिए नए भवन की आवश्यकता है और प्रशासन से मांग की गई है।

-सुरेंद्र कुमार, लाइब्रेरियन

जर्जर हो चुकी इमारतों में लाइब्रेरी व आरटीए कार्यालय जर्जर हो चुके हैं और इसकी इमारत कभी भी गिर सकती है और बड़ा हादसा हो सकता है। लोक निर्माण विभाग की अनुशंसा के बाद उपायुक्त को पत्र लिखकर इनको नया भवन देने की मांग की गई है।
विज्ञापन


-भजनलाल, बीडीपीओ, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें