फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब से भाजपा सरकार आई तब से देश मजबूत हुआ : शिक्षा मंत्री

विज्ञापन
रतिया में कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते ​शिक्षा मंत्री कंवरपाल।
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 18 जून को सिरसा में होने वाली रैली को लेकर शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने शुक्रवार को पहले रतिया में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं जबकि फतेहाबाद में सोशल मीडिया इनफ्लूएंशर्स के साथ बैठक की। रतिया की बैठक में कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाते हुए रैली में पहुंचने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के नौ साल के कार्यकाल में पूरे देश में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। जब से भाजपा सरकार आई है तब से देश मजबूत हुआ। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान देश के नागरिकों को बाहर निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कहने पर रूस ने तीन दिन तक युद्ध को रोके रखा। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना सरकार का अच्छा फैसला है, इससे देश को मजबूती मिलेगी। केंद्र सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा सबका साथ-सबका विकास की नीति पर चलते हुए बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत गरीब व्यक्ति की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से अधिक करने के लक्ष्य को लेकर विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला, विधायक दुड़ाराम, विधायक लक्ष्मण नापा, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, श्रीनिवास गोयल, अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन रविंद्र बलियाला, राजपाल बैनीवाल, प्रवीन जोड़ा, पंचायत समिति चेयरमैन केवल मेहता, सरपंच एसोसिएशन प्रधान अरविंद सिहाग, संदीप आजाद, जगदीश मोंगा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री : दुग्गल
लोकसभा सिरसा सांसद सुनीता दुग्गल ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को 18 जून को सिरसा की अनाज मंडी में अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली गौरवशाली भारत रैली में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सिरसा क्षेत्र के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि अमित शाह रैली करने के लिए आ रहे हैं। इस बार भी चुनाव में भाजपा फिर से भारी मतों से जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें