फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धान खरीद की जांच में खुलीं रिकॉर्ड की परतें, कई फर्मों में गड़बड़ी, गोरखपुर की फर्म का लाइसेंस निलंबित

Wed, 28 Oct 2026 10:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। दूसरे राज्यों से धान लाकर रतिया मंडी में बेचने के मामले में जांच तेज हो गई है। किसान यूनियन द्वारा धान से भरी दो ट्राॅलियां पकड़े जाने के बाद मार्केटिंग बोर्ड की टीम ने दूसरे दिन भी रिकॉर्ड खंगाले। जांच में कई फर्मों के दस्तावेज और धान की वास्तविक मात्रा में अंतर मिला है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विपणन अधिकारी राजीव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार देर रात तक जांच की। बुधवार को भी अनाज मंडी में कई फर्मों के रिकॉर्ड और गेट पास की जांच की गई। राजीव चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है।
जांच का दायरा भूना मार्केट कमेटी के अंतर्गत गोरखपुर तक पहुंच गया है। वहां की उस फर्म का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है, जहां से धान की ट्रालियां आई थीं। फर्म पर जुर्माना भी लगाया गया है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के बाद पूरी रिपोर्ट सरकार को भेजी जाएगी। आगे की कार्रवाई सरकार के निर्देशानुसार होगी।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन खेती बचाओ के सदस्यों ने सहनाल रोड पर गोरखपुर मंडी से रतिया मंडी लाई जा रही धान की दो ट्रालियां पकड़ी थीं। इन्हें गुरुद्वारा श्रीअजीतसर साहिब में खड़ा किया गया था। इसके बाद मामला सामने आया। किसान यूनियन के प्रवक्ता राजविंदर चहल और राम जाट ने उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उनका कहना है कि दूसरी जांच एजेंसी से पड़ताल कराने पर करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें