फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कल न्यायिक कार्य स्थगित रखेंगे वकील

Sat, 01 Aug 2026 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया बार रूम में वकीलों को संबोधित करते हुए जॉइंट एक्शन कमेटी हरियाणा के संयोजक गंगा राम ढाका
विज्ञापन
रतिया। लीगल एड डिफेंस काउंसिल (एलएडीसी) योजना के विरोध में रतिया बार एसोसिएशन ने 3 अगस्त को न्यायिक कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी हरियाणा के संयोजक एवं जिला बार एसोसिएशन सिरसा के अध्यक्ष एडवोकेट गंगा राम ढाका ने शनिवार को रतिया बार का दौरा कर आंदोलन की जानकारी दी।
विज्ञापन

ढाका ने अधिवक्ताओं से आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि एलएडीसी योजना अधिवक्ताओं के स्वाभिमान, स्वतंत्रता और पेशेवर अधिकारों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि योजना के विरोध में 3 अगस्त को रतिया बार में वर्क सस्पेंड रहेगा। उन्होंने 7 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित राज्यस्तरीय धरना-प्रदर्शन और महापड़ाव में रतिया बार के अधिवक्ताओं से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
उन्होंने कहा कि एलएडीसी योजना अधिवक्ताओं के स्वाभिमान, स्वतंत्रता और पेशेवर अधिकारों के प्रतिकूल है। इस अवसर पर रतिया बार एसोसिएशन के अध्यक्ष वेद कंबोज, उपाध्यक्ष गगनदीप सिंह गिल, सचिव विक्रम कंबोज, कोषाध्यक्ष राधेश्याम, सहायक सचिव रविंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें