रतिया बार एसोसिएशन ने हिसार बार एसोसिएशन की अपील पर शुक्रवार को वर्क सस्पेंड रखा। वकीलों की हड़ताल शनिवार को भी जारी रहेगी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने कोर्ट से संबंधित कोई कार्य नहीं किया। रतिया बार एसोसिएशन के प्रधान नारयण दत्त शर्मा ने बताया कि गत दिनों संत रामपाल के अनुयायियों ने कोर्ट की पेशी के दौरान कोर्ट का चाराें ओर से घेराव कर लिया था और इस दौरान संत रामपाल के अनुयायियों ने कुछ वकीलों से दुर्व्यवहार किया था।
इसको लेकर हिसार बार एसोसिएशन के सदस्यों ने संत रामपाल के अनुयायियाें की इस कार्रवाई को लेकर कड़ा रोष जाहिर किया था। नारायण दत्त शर्मा ने कहा कि रतिया बार एसोसिएशन भी इसका विरोध करती है। इस मौके पर बार सचिव पवन रंगा, हरपाल, सतपाल सेठी, अमीर तनेजा, जुगल किशोर जसुजा, बलवंत सिंह ददीवाल, वेद कंबोज, रमेश कंबोज, जितेंद्र मेहता, गुरप्रीत सिंह टुरना, देवेंद्र ग्रोवर, विपिन चावला, रविंद्र मेहता, विज्ञान सागर बाधला सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद थे।