फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट कर्मचारियों व वकीलों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
कोरोना की वैक्सीन लगवाते कोर्ट का कर्मचारी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए कोरोना वैक्सीनेशन के तहत कोर्ट परिसर स्थित एडीआर सेंटर में शिविर लगाया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम रामावतार पारीक ने शिविर का शुभारंभ किया। उनकी देखरेख में वैक्सीनेशन किया गया जिसमें कोर्ट परिसर में कार्यरत स्टाफ व वकीलों को टीका लगाया। इनमें उन कर्मचारियों व वकीलों को शामिल किया जिनकी उम्र 45 से ज्यादा है। वैक्सीन देने के बाद उन्हें कुछ समय तक वहीं पर बिठाया ताकि किसी कर्मचारी या वकील को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो तो उसका निवारण किया जा सके। शिविर में पचास से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सभी ने बताया कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य सामान्य है। उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें