फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अदालतों में पेश नहीं हुए वकील, मुकदमों की पैरवी के लिए आने वाले लोगों को हुई परेशानी

Wed, 11 Sep 2024 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में वर्क सस्पेंड के दौरान वकीलों के साथ चर्चा करते बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीव
विज्ञापन
फतेहाबाद। जींद में डीएसपी गीतिका जाखड़ व वकीलों के बीच हुए विवाद को लेकर मंगलवार को भी फतेहाबाद बार के वकीलों ने कार्य निलंबित रखा। इस दौरान प्रॉक्सी काउंसिल ने अदालतों में जाकर अगली तारीख ली। अदालत में आए लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

उनके केस अदालतों में जमा नहीं हो पाए और जिनकी तारीख थी, उनको भी बैरंग लौटना पड़ा। बार एसोसिएशन के प्रधान प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि 11 दिन पहले जींद महिला पुलिस थाने में एएसआई नीलम के साथ किसी वकील का झगड़ा हुआ था, उसको लेकर जींद बार एसोसिएशन के प्रधान राकेश मलिक व एक अन्य साथी वकील एसपी सुमित कुमार से मिले तो उन्होंने डीएसपी गीतिका जाखड़ के पास भेज दिया। गीतिका जाखड़ ने वकीलों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें कुछ देर तक बंधक बना लिया। उन्होंने बताया कि वकीलों की मांग है कि गीतिका जाखड़ का तबादला कर उन्हें निलंबित किया जाए। प्रदीप बेनीवाल ने बताया कि यदि सरकार उनकी मांग मान लेती है तो कार्य निलंबन वापस लिया जा सकता है। बार प्रधान ने बताया कि वकीलों ने प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। यदि डीएसपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वकील भूख हड़ताल करेंगे। उल्लेखनीय है कि फतेहाबाद की अदालतों में इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से कामकाज ठप है। मंगलवार को नोटरी भी पूर्ण रूप से बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें