फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अदालत परिसर में वकील और मुंशी पर हथियारों से हमला

Fri, 07 Feb 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। फतेहाबाद रोड पर स्थित कोर्ट परिसर में तीन युवक हथियारों सहित घुस गए और एक वकील और उसके मुंशी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं तत्परता दिखाते हुए अन्य वकीलों ने मौके से दो युवकों को पकड़ लिया जबकि एक युवक मौके से भाग गया। घटना वीरवार की बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रतिया निवासी हनी सूद ने कहा है कि वह रतिया सिविल कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस करता है। सुबह जब वह किसी मामले के सिलसिले में लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहा था तो इसी दौरान कृष्णा उर्फ ज्ञानी निवासी जाखनदादी, तरसेम उर्फ तरु निवासी शिमलापुरी काॅलोनी व गोबिंद निवासी कमाना अवैध हथियार के साथ बाइक पर सवार होकर आए। हनी के अनुसार आरोपियों की उसके मुंशी के साथ किसी केस की वजह से रंजिश है।
वकील ने बताया कि आरोपी पहले उसके मुंशी को जान से मारने की इरादे से उसके चैंबर में घुस गए और तोड़फोड़ की। वहां उसके मुंशी के न होने पर वे चैंबर से बाहर आ गए। तभी उन्हें कोर्ट नंबर एक के सामने उसके मुंशी जतिन को देखा तो वे उसे मारने के लिए रॉड़ व अवैध हथियार लहराते हुए उसके पीछे दौड़ने लगे।
विज्ञापन

इस पर जतिन अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग कर उसके पास लाइब्रेरी में आ गया। हमलावरों को देखकर उसने लाइब्रेरी के गेट को बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी लाइब्रेरी का गेट तोड़ने लगे और धक्का देकर अंदर घुस गए। वहां पर उन्होंने उन पर रॉड से हमला कर दिया।
उसके शोर मचाने पर काफी वकील उसे बचाने के लिए आए तो आरोपी गोबिंद ने देसी कट्टा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वकीलों ने दो युवकों कृष्ण व तरसेम को मौके पर पकड़ लिया जबकि तीसरा आरोपी गोबिंद कट्टा दिखाकर मौके से भाग गया। वकील हनी सूद ने शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी अपराधी किस्म के हैं और नशा बेचने का काम करते हैं।
आरोपियों को हिसार जेल भेजा

शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम कोर्ट परिसर में गई और हमला करने वालों को गिरफ्तार कर वकील हनी सूद की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जान से करने का हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया तथा तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें