फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल का अंतिम सूर्यग्रहण कल: दिनभर बंद रहेंगे मंदिरों के कपाट, यह रहेगा समय, गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान

Mon, 24 Oct 2022 11:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद

सार

सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 29 मिनट पर आरंभ होगा। भारत में सूर्यग्रहण शाम चार बजकर 29 मिनट पर आरंभ होगा और सूर्यास्त के साथ छह बजकर 09 मिनट पर खत्म होगा।
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण - फोटो : self
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल का अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर को पड़ रहा है। सूर्यग्रहण पड़ने से दीपावली के बाद के त्योहार आगे बढ़ गए हैं। सूर्यग्रहण पड़ने पर सभी प्रमुख मंदिर मंगलवार की देर शाम तक बंद रहेंगे और रात को आठ बजे ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे खगोल शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी लगभग एक सीध में आ जाते हैं तो इस खगोलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहते हैं।
विज्ञापन


सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि पर लगता है। इस साल का अंतिम सूर्यग्रहण 25 अक्तूबर को होगा। यह सूर्यग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजकर 29 मिनट पर आरंभ होगा। भारत में सूर्यग्रहण शाम चार बजकर 29 मिनट पर आरंभ होगा और सूर्यास्त के साथ छह बजकर 09 मिनट पर खत्म होगा।

त्योहारों में आया बदलाव
सूर्यग्रहण के चलते दिवाली के बाद आने वाले त्योहारों में भी बदलाव आया है। इस बार गोवर्धन पूजा 25 की बजाए 26 अक्तूबर को होगी, वहीं भैया दूज 27 अक्तूबर को मनाया जाएगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पूर्व यानी मंगलवार तड़के 4:26 बजे से ही शुरू हो जाएगा। फतेहाबाद में सूर्यग्रहण दो घंटे का होगा और दिखाई भी देगा। सूर्यग्रहण के चलते सुबह चार बजे से रात आठ बजे तक मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे।
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं रखें विशेष ध्यान
सुबह सुतक लगने के बाद गर्भवती महिलाएं सूर्यग्रहण के चलते विशेष ध्यान रखें। गर्भवती महिलाएं कोई काम काज ना करें और गोद में नारियल रखकर भजन, जाप व पाठ करें। सूर्यग्रहण के चलते दिनभर मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और रात को आठ बजे ही मंदिरों के कपाट खुलेंगे। -पंडित राजेश शर्मा, पुजारी श्री श्याम मंदिर फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें