टोहाना। शहर के रतिया रोड स्थित वार्ड 16 में डेंगू पॉजिटिव केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दूसरे दिन भी घरों का सर्वे किया गया तथा लारवा मिलने के बाद दो लोगों को नोटिस दिया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा 78 मकानों का सर्वे किया गया तथा लोगों को जागरूक भी किया गया। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों द्वारा कॉलोनी में फॉगिंग की गई ताकि मच्छर ने पैदा हो। जानकारी अनुसार रतिया रोड स्थित कॉलोनी में डेंगू का केस आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दूसरे दिन 78 घरों का सर्वे किया जिसमें 71 फ्रिज, 23 कूलर, 84 टंकी, 89 गमले, दो हौदी को चेक करने पर चार जगह लारवा मिला जिसके बाद दो लोगों को नोटिस जारी किया गया। इस जांच के दौरान कोई भी बुखार का मरीज नहीं मिला। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो ब्लड स्लाइड भी तैयार की गई। देर शाम के समय कॉलोनी की गलियों में नगर परिषद के सफाई कर्मचारी द्वारा फोगिंग की गई। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. हरविंदर सागु ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सर्वे के बाद लारवा मिलने पर नोटिस दिए गए तथा गली में फॉगिंग करवाई गई है।