फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दस्तावेज नहीं कर पा रही लाडो, 36 फीसदी पात्रों का ही हुआ सत्यापन

विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिएआवेदन करने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं के आवेदन प्रक्रिया जारी है। नगर परिषद में वीरवार को शिविर लगाया गया।इममें महिलाओं की काफी भीड़ रही। जिले में करीब 3,000 नए आवेदन प्राप्त हुए। दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना में जिले की 95,000 पात्र महिलाएं है, जिनमें से अब तक कुल 48,000 महिलाओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन


दूसरी तरफ आवेदकों की सत्यापन प्रक्रिया जारी है। अब तक प्राप्त आवेदनों में से 34,707 महिलाओं की वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 30 अक्तूबर तक वेरिफिकेशन पूरी कर चुकी महिलाओं को योजना की पहली किस्त की राशि एक नवंबर को जारी होगी। जिला प्रशासन को सत्यापन प्रक्रिया में कई प्रकार समस्याएं सामने आ रही हैं।

इसमें अधूरे कागजात या नाम का सही मिलान नहीं होने के कारण 9,500 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इसके अलावा, 14,600 आवेदनों की वेरिफिकेशन अभी बाकी है, जिस पर विभाग तेजी से काम कर रहा है। वहीं जिले की 47 हजार महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन




::

जिला प्रशासन ने सभी पात्र महिलाओं को योजना का लाभ सुनिश्चित करने के लिए वेरिफिकेशन प्रक्रिया को तेजी से निपटाया जाएगा। रिजेक्ट हुए आवेदनों और वेरिफिकेशन के लिए लंबित मामलों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि कोई भी पात्र महिला लाभ से वंचित न रहे। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में एक अहम कदम है, जिसके तहत पात्र महिलाओं को 2100 रुपये की मासिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


-सुरेश कुमार, जिला प्रबंधक नागरिक संसाधन सूचना विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें