फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल में काम, विभागों में तालमेल नहीं

Fri, 05 Sep 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में चल रहा सौंदर्यकरण कार्यसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में चल रहे सुंदरीकरण के कार्यों पर एसएमओ द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद लोक निर्माण विभाग के एसडीओ संदीप सचदेवा ने टीम के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान एसएमओ डॉ. बुधराम ने सुंदरीकरण कार्यों में बरती जा रही लापरवाही बताई और कहा कि अस्पताल प्रशासन से कोई चर्चा भी नहीं की जा रही और कार्य करने में मनमर्जी बरती जा रही है।
विज्ञापन

एसडीओ ने मामले में जेई को सख्त निर्देश दिए कि काम में लापरवाही न बरती जाए और सुबह काम शुरू करवाने से पहले अस्पताल प्रशासन से चर्चा की जाए ताकि उनके संज्ञान में होना चाहिए कि क्या-क्या कार्य चल रहे है। अस्पताल प्रशासन और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। इस ग्रुप में दोनों विभागों के अधिकारी चर्चा करेंगे।
-एसएमओ को निरीक्षण दौरान मिली थी खामियां
अस्पताल प्रशासन ने तीन डॉक्टरों, एसएनओ, सुपरवाइजर की कमेटी गठन किया है। कमेटी खामियों की रिपोर्ट फोटो के साथ व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करेगी। एसएमओ डॉ. बुधराम ने निरीक्षण किया तो कार्य को लेकर खामियां मिली थी। छत की मरम्मत किए बिना ही फॉल सीलिंग लगाई जा रही थी। इसके अलावा पुराने फर्श में कट लगाए बिना टाइल लगाने का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

-
जच्चा-बच्चा वार्ड को शिफ्ट करने की तैयारी
नागरिक अस्पताल में पहले चरण में ग्राउंड फ्लोर के सुंदरीकरण का काम चल रहा है। इसके अलावा पार्किंग और मुख्य गेट का निर्माण होना है। 15 सितंबर तक काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद जच्चा-बच्चा वार्ड यानि पहली मंजिल पर काम शुरू होना है। इसको लेकर अस्पताल प्रशासन भट्टू रोड स्थित एक संस्थान के अस्पताल में शिफ्ट करने की प्लानिंग कर रहा है। इस बारे में अधिकारियों से भी अनुमति मांगी गई है।
-
नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया गया था। इस दौरान अस्पताल प्रशासन से भी चर्चा हुई है। व्हाट्सएप ग्रुप बना दिया गया है, जिसमें आपसी तालमेल रखा जाएगा। जो कमियां हैं उसे सुधारने को लेकर जेई को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

- संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें