फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नेशनल हाईवे 9 पर सावधानी हटी तो दुर्घटना घटी

Sun, 09 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के हांसपुर चौक से हिसार जाने वाले रास्ते पर गड्ढा। संवाद - फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर से होकर गुजरने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-9 (एनएच-9) कोहरे में लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। कारण, सड़क पर बने गड्ढे , जगह-जगह उगीं झाड़ियां, मिट चुकी सफेद पट्टियां और संकेतक झाड़ियों में छिपे हैं। अगर राष्ट्रीय राजमार्ग से संबंधित अधिकारी इस समस्या की ओर समय पर ध्यान दे ले तो आने वेली मुसीबत को टाला भी जा सकता है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्गों पर सफर को सुरक्षित और सुचारू बनाने के लिए सड़क पर सफेद पट्टियों और संकेतकों की अहम भूमिका होती है। ये पट्टियां चालकों को लेन का सही अंदाजा देती हैं और कम दृश्यता वाले मौसम जैसे धुंध या बारिश में सुरक्षित ड्राइविंग में मदद करती हैं। लेकिन एनएच-9 पर इन पट्टियों का अधिकांश हिस्सा मिट चुका है, जबकि जो बचा है, वह भी इतना धुंधला कि रात में दिखाई नहीं देता। ऐसे में चालक ओवरटेक करते समय या लेन बदलते समय जोखिम उठाने को मजबूर हैं। इससे वाहन टकराव और सड़क दुर्घटनाओं की आशंका कई गुना बढ़ गई है।





संकेतकों पर झाड़ियों का कब्जा और सड़क पर गड्ढों की भरमार

सड़क पर सफेद पट्टियों के साथ-साथ सुरक्षा संकेतक भी उपेक्षा का शिकार हैं। कई स्थानों पर चेतावनी व दिशा बताने वाले संकेतक बोर्ड झाड़ियों में पूरी तरह छिप गए हैं। इनकी अनुपस्थिति या अस्पष्टता के कारण वाहन चालक महत्वपूर्ण जानकारी से वंचित रह जाते हैं। कई बार मोड़ या कट के पहले चेतावनी न दिखने से चालक अचानक ब्रेक लगाते हैं, जिससे पीछे से आ रहे वाहन टकरा जाते हैं। वहीं, एनएच-9 और इससे जुड़ी सर्विस रोड पर बने गहरे गड्ढे भी हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं। वाहन चालक इन गड्ढों से गुजरते समय नियंत्रण खो बैठते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन चालकों को मजबूर होकर अचानक दिशा बदलनी पड़ती है, जो पीछे आने वाले वाहनों के लिए खतरा बनती हैं।
विज्ञापन






शहर की ओर आने वाले रास्ते भी बदहाल

राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर की ओर आने वाले संपर्क मार्गों की स्थिति भी बेहद खराब है। इन सड़कों पर सफेद पट्टियां लगभग पूरी तरह गायब हो चुकी हैं, जिससे दिन के समय भी लेन और दिशा का पता नहीं चलता। इन रास्तों पर चौराहों और मोड़ पर दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है, क्योंकि वाहन चालक भ्रमित होकर गलत दिशा में जा सकते हैं।





अवैध कट और झाड़ियों से घिरे सर्विस रोड



एनएच-9 पर जगह-जगह बनाए गए अवैध कट भी हादसों का बड़ा कारण बन रहे हैं। तेज रफ्तार वाले राजमार्ग पर अचानक निकलने वाले वाहन चालकों को टक्कर से बचना मुश्किल होता है। प्रशासन ने इन अवैध कटों को बंद करने के निर्देश पहले भी जारी किए थे, लेकिन उनका पालन अब तक नहीं हुआ। इसी तरह, सर्विस रोड के किनारे उगीं झाड़ियां भी खतरे को दोगुना कर रही हैं। झाड़ियों के कारण सड़क का किनारा साफ दिखाई नहीं देता, जिससे रात के समय दुर्घटनाएं होती हैं। इसके अलावा, ये झाड़ियां अक्सर बेसहारा पशुओं के छिपने की जगह बन जाती हैं। जब ये पशु अचानक सड़क पर आ जाते हैं, तो वाहन सवार इनसे टकरा घायल हो जाते हैं।

शहर के हांसपुर चौक से हिसार जाने वाले रास्ते पर गड्ढा। संवाद- फोटो : पर्यटन मंत्री के काफिले में टकराई कार क्षतिग्रस्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें