पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पवन गांव के ही प्रमोद नामक व्यक्ति की पत्नी को भगाकर ले गया था। अब पवन घर से भागने के बाद अंबाला में रह रहा है। हालांकि, पवन खुद शादीशुदा है। प्रमोद लगातार राजेंद्र को धमकियां दे रहा था।
फतेहाबाद के गांव ढाणी गिल्लाखेड़ा में बिहार निवासी मजदूर की गले पर वार करके हत्या कर दी गई। आशंका है कि हमलावरों ने कस्सी से गर्दन पर वार किए हैं। हत्या के पीछे कारण माना जा रहा है कि मृतक का बेटा बिहार में अपने गांव के किसी अन्य व्यक्ति की पत्नी को भगा ले गया था। इसी रंजिश में आरोपी व्यक्ति लगातार धमकियां दे रहा था। मामले में पुलिस अधीक्षक सिद्वांत जैन ने तीन टीमों का गठन किया है। जो आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
मामले के मुताबिक गांव ढाणी गिल्लाखेडा में सिरसा जिले के गांव पतली डाबर निवासी जगीर सिंह ने ठेके पर जमीन ली हुई है। इस जमीन की देखभाल के लिए बिहार के मधेपुरा जिले के गांव कुमारखंड निवासी राजेंद्र सिंह जुलाहा को जगीर सिंह ने नौकरी पर रखा हुआ था।
राजेंद्र सिंह करीब दो-ढाई साल से उसके पास काम कर रहा था। वीरवार रात को राजेंद्र सिंह खाना खाने के बाद खेत में ही सोया था बताया जा रहा है कि सुबह जगीर सिंह उसके लिए चाय लेकर आया। उसने आवाज लगाई तो राजेंद्र सिंह उठा नहीं। उसने नजदीक जाकर देखा तो राजेंद्र सिंह खून से लथपथ था। इसके बाद उसने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर आकर सीन ऑफ क्राइम की टीम को सूचित किया।
विज्ञापन
बेटा भाग ले गया था विवाहिता
पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह का बड़ा बेटा पवन गांव के ही प्रमोद नामक व्यक्ति की पत्नी को भगाकर ले गया था। अब पवन घर से भागने के बाद अंबाला में रह रहा है। हालांकि, पवन खुद शादीशुदा है। प्रमोद लगातार राजेंद्र को धमकियां दे रहा था। इसी रंजिश में हत्या का शक है। बताया ये भी जा रहा है कि पवन की पत्नी भी किसी के साथ भाग चुकी है।
मृतक की दो बेटियां व चार बेटे
मृतक राजेंद्र के दो बेटियां व चार बेटे है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया है।