फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मजदूरों को 10 रुपये में मिलेगा भरपेट खाना, फतेहाबाद में खुली कैंटीन

विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पर मजदूर से कैंटीन का उद्घाटन करवाते भवन निर्माण यूनियन के जिला अध
विज्ञापन
फतेहाबाद। कंपकंपाती ठंड में अब मजदूरों को खाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड श्रम विभाग द्वारा फतेहाबाद के पुराने बस स्टैंड पर मजदूरों के लिए कैंटीन खोली गई है। अंत्योदय आहार योजना के तहत खोली गई इस कैंटीन में मजदूरों को सिर्फ 10 रुपये में भोजन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

इस कैंटीन का उद्घाटन भवन निर्माण यूनियन के जिला अध्यक्ष एवं नगर पार्षद ज्ञान सिंह की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मजदूरों द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्रम विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार, वीरेंद्र भौरिया, प्रदीप कुमार सहित कई मजदूर मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि गांवों से काफी संख्या में मजदूर काम करने के लिए शहर आते हैं। इन मजदूरों के सामने सबसे बड़ी समस्या भोजन की होती है। मजदूरों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रम विभाग के सहयोग से पुराना बस स्टैंड के समीप इस कैंटीन को खोला गया है। इस कैंटीन में मजदूरों को 10 रुपये में भोजन मिलेगा। इसमें उन्हें छह रोटी, दो सब्जी, चावल और सलाद दिया जाएगा। यह कैंटीन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें