फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराये के मकान में मजदूर का शव मिला, सिर पर चोट के निशान

Tue, 29 Sep 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। राजनगर स्थित किराये के मकान में बिहार निवासी प्रवासी मजदूर किशन लाल (51) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। उसके सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है।
विज्ञापन

मृतक किशन लाल टोहाना में दिहाड़ी मजदूरी करता था। पड़ोसियों से सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास मिली डायरी से मोबाइल फोन नंबर लेकर पुलिस ने गुरुग्राम में रह रही उसकी बेटी से संपर्क किया। जांच अधिकारी मनजीत सिंह ने बताया कि मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका है कि अधिक शराब पीने के बाद किशन लाल गिर गया होगा। गिरने से सिर में चोट लगने की संभावना है। पुलिस ने शव नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की बेटी और अन्य परिजनों के पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयानों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें