फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रेलवे लाइन के हाई वोल्टेज करंट से मजदूर झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूकलां। रेलवे लाइन बिजली के हाई वोल्टेज करंट के संपर्क में आने से एक मजदूर झुलस गया। गंभीर रूप से घायल मजदूर को एंबुलेंस की सहायता से भट्टूकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद मजदूर को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव मेहूवाला के समीप नहर का रि-मॉडलिंग करने का काम चल रहा है। 30 वर्षीय मजदूर मंगल सिंह यहां मजदूरी के काम पर लगा हुआ है। बुधवार दोपहर बाद मजदूर के सभी साथी काम पर लगे हुए थे। इसी दौरान पीछे से मजदूर मंगल सिंह ने रेलवे लाइन की हाई वोल्टेज बिजली के तारों के नीचे लगे पोल पर चढ़ने लगा। इसी दौरान मजदूर करंट के संपर्क में आ गया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें