फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोमलप्रीत ने घरेलू कलह के चलते की थी आत्महत्या

Sun, 24 May 2026 10:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मृतक कोमलप्रीत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
टोहाना। फतेहाबाद ब्रांच नहर से मिले युवती के शव की पहचान पंजाब के समाना जिले की कोमलप्रीत के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों की पहचान के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार युवती पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। शनिवार को नहर में युवती का शव दिखाई देने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सहारा रेस्क्यू टीम की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला गया। शुरुआती जांच में शव की पहचान नहीं हो सकी थी।

इसके बाद पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए 72 घंटे तक रखवाया। इस दौरान मृतका की तस्वीर और विवरण आसपास के थानों में भेजे गए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी जानकारी साझा कर शव की पहचान की कोशिश की गई। परिजन अस्पताल में पहुंचे और शव की पहचान कोमलप्रीत के रूप में की। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें