फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किराना दुकानदार के घर से लाखों की चोरी

Wed, 28 Nov 2018 12:32 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 किराना दुकानदार की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल समेट ले गए। घटना की सूचना पर राधानगर चौकी पुलिस छानबीन करने पहुंची। इलाके के एक संदिग्ध को पकड़ कर पूछताछ की जा रही है।  
विज्ञापन


शहर के राधानगर इलाके में रहने वाले अंशू गुप्ता की घर के बाहरी हिस्से में किराना की दुकान है। इसी दुकान से घर के अंदर जाने का रास्ता है। अंशू गुप्ता मंगलवार सुबह लगभग पांच बजे रिश्तेदार की कार से परिवार समेत चित्रकूट रवाना हुए थे। करीब सात बजे पड़ोसी दुकान का शटर खुला देखकर पहुंचे। दुकान में किसी के न होने पर अंशू गुप्ता से मोबाइल पर संपर्क किया। उन्हें चोरी की जानकारी दी गई। वह रास्ते से घर लौट आए। शटर और कमरों के ताले टूटे थे। कमरे में सामान बिखरा पड़ा था।

पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी का लॉकर तोड़कर तीस हजार रुपये, सोने की चेन, पांच अंगूठी, कान के झुमके व चांदी के जेवर चुरा ले गए हैं। चोरी में करीब ढाई लाख का माल गया है। चोरी करीब पांच से छह बजे के बीच हुई है। इलाके के लोगों ने मोहल्ले के एक स्मैक के लती पर आशंका जताई है। पुलिस संदिग्ध के घर पहुंची। दहशत में संदिग्ध छत पर चढ़ गया। वह इलाके के लोगों और पुलिस को आधे घंटे तक छकाए रहा। बाद में छत से पीछे के रास्ते पर कूद गया। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में संदिग्ध कुछ बता नहीं सका। चौकी इंचार्ज आशुतोष सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें