डॉ अजय चुघ को मुख्यमंत्री के नाम पत्र सौपते प्रवीण काशी
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। पिछले 17 दिनों से फतेहाबाद व सिरसा को विशेष जोन घोषित करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे प्रवीण काशी ने शनिवार को चुनाव आचार संहिता लगने के बाद जल का भी त्याग कर दिया है। प्रवीण काशी ने शनिवार को उनका चेकअप करने आए नागरिक अस्पताल के डॉक्टर अजय चुघ को लिखित में पत्र सौंपकर जल त्यागने की सुना दी।
डाक्टर चुघ को सौंपे पत्र में प्रवीण काशी ने कहा कि बीती 9 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने उन्हें डीसी के साथ मिलकर सिरसा व फतेहाबाद को विशेष जोन घोषित करने का मसौदा तैयार करने को कहा था। काशी ने बताया कि उनके द्वारा सारी चीजें उपलब्ध करवाने के बाद भी सरकार ने चुनाव आचार संहिता से पहले सिरसा व फतेहाबाद को विशेष जोन घोषित नहीं किया इसलिए उन्होंने जल का भी त्याग कर दिया है। गौरतलब है कि पिछले 17 दिनों से अनशन पर बैठे प्रवीण काशी का अब तक 6 किलो वजन घट चुका है तथा बीपी भी काफी कम है। डॉक्टर अजय चुघ ने बताया कि प्रवीण काशी के स्वास्थ्य में तेजी से गिरावट आ रही है। उन्होंने काशी के स्वास्थ्य की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। काशी को तुरंत अस्पताल मे एडमिट करवाने की जरूरत है।