फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कांवड़ संगठनों ने दूसरे पक्ष पर केस दर्ज करने की उठाई मांग

Sat, 03 Aug 2024 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रघुनाथ मंदिर में बैठक करते कांवड़ संघ प्रतिनिधि
विज्ञापन
रतिया। शहर में 30 जुलाई को निजी स्कूल बस चालक व कांवड़ियों के बीच हुए विवाद के बाद कुछ लोगों पर मामला दर्ज किया गया था। शनिवार शाम को विभिन्न कांवड़ संगठनों ने श्रीरघुनाथ मंदिर में बैठक कर केस दर्ज करने की निंदा की। इस दौरान बीच-बचाव करने वाले लोगों पर बेवजह मुकदमा दर्ज करने पर रोष जताया गया।
विज्ञापन

बैठक में दूसरे पर पक्ष पर केस दर्ज करने व बीच-बचाव करने वाले पक्ष पर दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की गई। वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर शिव भक्तों पर गलत टिप्पणी करने वाले युवक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने की मांग की गई। बैठक में बजरंग दल, भागीरथ डाक कांवड़ संघ, श्री नीलकंठ महादेव कांवड़ संघ, शिव भोले डाक कांवड़ संघ, महाशिव डाक कांवड़ संघ, श्री संगमेश्वर महादेव डाक कांवड़ संघ सहित क्षेत्र के कुछ हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे। विद्यासागर बाघला, विज्ञानसागर बाघला, प्रमोद बंसल, सतीश हांडा, रोहित चुघ, विकास ग्रोवर, नरेंद्र बजाज, रमन बलाना, कमल अरोड़ा, पंकज गर्ग, सचिन मोंगा, हिमांशु, उत्तम, दिनेश गोयल, शाम लाल समेत अन्य कावड़ संघ सदस्यों ने घटना पर चर्चा की। शहर थाना प्रभारी रणजीत सिंह ने कांवड़ संघ प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि वह दो दिन में पूरे मामले की जांच कर उचित व निष्पक्ष कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें