फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ग्राम पंचायत कंवलगढ़ ने की 24 घंटे बिजली की मांग

Mon, 29 Jun 2026 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। गांव कंवलगढ़ की ग्राम पंचायत की बैठक सरपंच गुरतेज सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रस्ताव पारित करते हुए जिला उपायुक्त से गांव को 24 घंटे निर्बाध बिजली सप्लाई से जोड़ने और घग्गर नदी के किनारे सुरक्षा दीवार बनाने की पुरजोर मांग की गई है।
विज्ञापन

सरपंच गुरतेज सिंह ने बताया कि गांव की 24 घंटे वाली बिजली लाइन फिलहाल महमड़ा फीडर से जुड़ी है जिससे ग्रामीणों को पूरी सुविधा नहीं मिल पा रही है। इसके समाधान के लिए गांव बाड़ा में नया बिजली बूस्टर/लाइन जोड़कर कंवलगढ़ की बिजली आपूर्ति को सुचारु करने की मांग की गई है। वहीं गांव के बीच से गुजरने वाली घग्गर नदी के साथ लगती फिरनी (रास्ते) पर बरसात के दिनों में पानी के तेज बहाव से भारी कटाव होता है। इससे आवाजाही प्रभावित होती है। सुरक्षा के मद्देनजर नदी के किनारे टॉप वॉल का निर्माण बेहद जरूरी है पंचायत ने उपायुक्त से जनहित के इन दोनों मुद्दों पर जल्द से जल्द संज्ञान लेकर कार्रवाई शुरू कराने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें