फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सरकारी स्कूल में पढ़ी काजल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में बनी इंजीनियर, 31 लाख का मिला पैकेज

Thu, 14 Nov 2024 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
दिल्ली के प्रगति मैदान में राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपने विज्ञान मॉडल के साथ दीक्षा।
विज्ञापन
फतेहाबाद। बच्चों को अच्छा मार्गदर्शन मिले तो वह अपने मुकाम को आसानी से हासिल कर सकते हैं। सरकारी स्कूल में पढ़ी किसान की बेटी काजल माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में इंजीनियर बन गई है। पढ़ाई पूरी करके उसने हाल ही में ज्वाइन किया है जबकि उसे कंपनी ने ऑफर एक साल पहले ही दे दिया था।
विज्ञापन

इसे अलावा गाजूवाला की छात्रा दीक्षा की विज्ञान में रूचि है। रूचि ने किसानों के लिए ऐसा मॉडल तैयार किया जो खेत में कीटनाशन के छिड़काव के दौरान उसे धूप से बचाएगा। दीक्षा का ये मॉडल राष्ट्रीय स्तर तक पसंद किया गया। वहीं कक्षा चौथी की छात्रा जानवी ने स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।
- नेशनल स्तर तक पहुंची लेकिन जापान जाने से चुकी
पीएमश्री राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला की 11वीं कक्षा की छात्रा दीक्षा ने किसानों को धूप से बचाने के लिए ऐसा मॉडल बनाया गया कि उसे देखकर दिल्ली के प्रगति मैदान में लोग हैरान रह गए। जिलास्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक चयन हुआ लेकिन जापान जाने से चूक गई। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत दीक्षा ने वर्ष 2022 में विज्ञान मॉडल बनाया था। जिसमें एक स्प्रे पंप लेकर उसके ऊपर छतरी लगाई गई। छतरी को हटाया भी जा सकता है। इसका फायदा ये है कि किसान जब खेत में स्प्रे करेगा तो उसे धूप नहीं लगेगी।
विज्ञापन

- सरकारी स्कूल में पढ़ी काजल ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में शुरू की नौकरी
शिक्षा विभाग की चल रही सुपर-100 योजना के तहत तैयारी करके आईआईटी मुंबई में दाखिला लेकर पढ़ाई पूरी करके अब माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में नौकरी कर रही है। पढ़ाई के दौरान ही कंपनी ने काजल को 31 लाख रुपये पैकेज का ऑफर दिया था। जून माह में आईआईटी मुंबई में कंप्यूटर साइंस डिपार्टमेंट में पढ़ाई पूरी करने बाद नौकरी ज्वाइन कर ली। हाल ही में कंपनी के अमेरिका स्थित मुख्यालय में 10 दिन की ट्रेनिंग हुई और अब बैंगलुरू में नौकरी कर रही है। पिता शुभचरण का कहना है कि वह खेतीबाड़ी करता है और उसने अपनी बेटी को सरकारी स्कूल में पढ़ाया। बेटी ने मेहनत की और वह इस मुकाम पर पहुंच गई।
- एकल नृत्य में जानवी पा चुकी है मुकाम
शिक्षा विभाग की स्कूली सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शांति निकेतन पब्लिक स्कूल ढिंगसरा की छात्रा जानवी प्रदेश में पहले स्थान पर रह चुकी है। कक्षा चौथी में पढ़ने वाली जानवी ने पिछले दिनों रोहतक में आयोजित हुई प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रिंसिपल रण सिंह का कहना है कि जानवी ने अपनी मेहनत से इस मुकाम का हासिल किया है। बच्चों को अपना हुनर दिखाने के लिए प्लेटफॉर्म की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें