फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप: मिनाक्षी ने 44 मीटर पांच सेंटीमीटर तक भाला फेंककर रचा कीर्तिमान

Sat, 11 Nov 2023 11:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन कर मिनाक्षी ने स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन
मिनाक्षी अपने कोच के साथ। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई जूनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में फतेहाबाद की खिलाड़ी मिनाक्षी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता का नया नेशनल रिकॉर्ड कायम किया है। मिनाक्षी ने किड्स जैवलिन में 44 मीटर पांच सेंटीमीटर तक भाला फेंककर कीर्तिमान रचा हैऔर साथ ही स्वर्ण पदक हासिल किया।

विज्ञापन


एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान व मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि तमिलनाडु के कोयंबटूर के नेहरू स्टेडियम में सात नवंबर से 10 नवंबर तक जूनियर नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि इस बार इस प्रतियोगिता में अंडर-14 तक के बच्चों के लिए किड्स जैवलिन प्रतियोगिता आयोजित करवाया गया था, जिसमें फतेहाबाद की मिनाक्षी ने नेशनल रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने बताया कि मिनाक्षी ने 44 मीटर पांच सेंटीमीटर तक जैवलिन फेंककर इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय रिकाॅर्ड अपने नाम करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उन्होंने बताया कि मिनाक्षी फतेहाबाद के गांव बनगांव से है और अभी एक साल से ही उन्होंने खेलना शुरू किया है और राष्ट्रीय रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इसके अलावा अंकिता झज्जर ने अंडर-20 में 53 मीटर 37 सेंटीमीटर की दूरी पर हैमर थ्रो कर स्वर्ण पदक, शिवानी शर्मा झज्जर ने अंडर-18 में 52 मीटर 61 सेंटीमीटर हैमर थ्रो कर रजत पदक जीता। अंडर-18 साल में परीक्षा फरीदाबाद ने लांग जंप में 5 मीटर 72 सेंटीमीटर जंप कर रजत पदक, अन्नू पानीपत ने अंडर-20 में तीन किलोमीटर दौड़ में 9 मिनट 40 सेकंड 76 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक, मुस्कान सोनीपत ने अंडर-16 दो हजार मीटर दौड़ में 6 मिनट 31 सेकंड 06 माइक्रोन के समय में स्वर्ण पदक हासिल किया है।
 

एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष एवं ऐलानाबाद विधायक चौधरी अभय सिंह चौटाला, कार्यकारी अध्यक्ष हनुमान सिंह भादू, महासचिव राजकुमार मिटान, उपाध्यक्ष राजीव खत्री, वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, प्रतियोगिता निदेशक जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा और कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें