संवाद न्यूज एजेंसी
टोहाना(फतेहाबाद)। जननायक जनता पार्टी के शहरी प्रधान रमेश गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। गोयल ने अपना इस्तीफा जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला को भेज दिया है। इस्तीफे में रमेश गोयल ने कहा कि वह निजी कारणों के चलते अपने पद का निर्वहन करने में असमर्थ हैं। इसलिए अपने पद और पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं। गौरतलब है कि रमेश गोयल जजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह के संघर्ष के साथी माने जाते हैं। रमेश गोयल ने जजपा उम्मीदवार के तौर पर नगर परिषद टोहाना के चेयरमैन का चुनाव लड़ा था। मगर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश बंसल से हार गए थे।
रियाज अहमद ।
रियाज अहमद ।