फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से जेवरात और 700 यूएस डॉलर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय भाटिया कालोनी में बंद पड़े मकान से चोरों द्वारा लाखों रुपये का सामान चुराने का मामला सामने आया है। मकान मालिक सुरेंद्र सिंह घटना के समय परिवार की एक महिला के उपचार के लिए हिसार लेकर गए थे। वापिस आने पर उसने मकान में सामान बिखरा देखा और पाया कि घर में रखे गए आभूषण व सामान गायब है तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में भाटिया कॉलोनी गली नंबर 1 निवासी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 24 जून से उसकी माता का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है। परिवार के अन्य सदस्य भी उसके साथ हिसार गए हुए थे। सुरेंद्र ने बताया कि जब वो मंगलवार को घर पहुंचे तो देखा कि मुख्य गेट के ताले को छोड़कर बाकी सभी ताले टूटे हुए थे। अंदर जाकर देखा तो सभी कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। सामान की पड़ताल की गई तो पता चला कि 2 लैपटॉप, 3 स्कैनर, 23 ग्राम सोना, 38 ग्राम चांदी के पाजेब, एक चांदी का लोटा के अलावा 700 यूएस डॉलर भी गायब थे। शहर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें