फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेबीटी का पेपर देने जा रही दिव्यांग छात्रा को फ्लाइंग ने बस से उतारा

विज्ञापन
रोडवेज की बस से नीचे उतारी गई दिव्यांग छात्रा - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा रोडवेज फतेहाबाद डिपो की फ्लाइंग टीम ने सिरसा के डिंग में पेपर देने जा रही एक दिव्यांग छात्रा को मामूली बात पर बस से उतार दिया। छात्रा गांव गोरखपुर से फतेहाबाद की ओर आ रही थी। फ्लाइंग ने उससे टिकट मांगी तो न होने पर सचिवालय के सामने सड़क पर उतारकर ही उसे दुर्गा वाहिनी के हवाले कर दिया। हालांकि छात्रा के पास कॉलेज प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरयुक्त बस पास था, जिसमें उसे एक माह तक बस में सफर करने की अनुमति दी हुई थी। इस मामले में फतेहाबाद के एसडीएम और जीएम रोडवेज सरजीत नैन ने कहा कि छात्रा के पास 30 जून तक मान्य बस पास था। इसलिए उसे उतारा गया है।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर की एक युवती डिंग में जेबीटी का पेपर देने के लिए गांव से फतेहाबाद के लिए बस पर सवार हुई थी। युवती के अनुसार वह 100 प्रतिशत विकलांग है और उसका बस पास कुछ दिन पहले समाप्त हो गया। मगर 28 जुलाई तक ही उसके पेपर होने है, इसलिए प्रिंसिपल ने इसी बस पास पर सफर करने के लिए लिखकर दिया हुआ था और मुहर भी लगाई हुई थी। उसने बताया कि बस जब फतेहाबाद लघु सचिवालय के पास पहुंची तो रोडवेज की झोटा फ्लाइंग ने बस रोककर चेकिंग की। उसके पास टिकट नहीं थी तो उसने पूरी बात बता दी। आरोप है कि उससे दुर्व्यवहार किया गया और नीचे उतार दिया गया। युवती का आरोप है कि उसने दिव्यांग होने की गुहार लगाई, जिसे सुना नहीं गया और कहा गया कि 500 रुपये जुर्माना दो, नहीं तो दुर्गा शक्ति को बुलाया जाएगा। युवती ने कहा कि 100 प्रतिशत विकलांगता होने के कारण भी उसे बस में निशुल्क सफर का हक है और बस पास होने के बावजूद उससे दुर्व्यवहार हुआ, जिस कारण वह सिरसा में अपने पेपर से भी वंचित रह गई। उसने रोडवेज टीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं इस मामले में एसडीएम एवं रोडवेज के जीएम सुरजीत नैन से इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने बताया कि रोडवेज की झोटा फ्लाइंग नियमित चेकिंग कर रही थी। इस दौरान छात्रा के पास 30 जून तक मान्य पास था। छात्रा ने अपनी गलती मान ली है और उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें