फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जन औषधि बनी बेहतर स्वास्थ्य की आस

Sat, 22 Aug 2026 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। ओम शांति हाल में लगाए गए ​शिविर का अवलोकन करते राज्यसभा सदस्य। सूचना विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। ओम शांति हॉल शिवपुरी में शनिवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कैंप में पहुंचकर आमजन को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। बराला ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। आर्थिक स्थिति किसी व्यक्ति के इलाज में बाधा नहीं बननी चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र परिवारों को गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का कैशलेस स्वास्थ्य कवर मिलता है।
विज्ञापन

हरियाणा में चिरायु योजना से भी पात्र परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है। बराला ने प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना की जानकारी देते हुए कहा कि जन औषधि केंद्रों पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे आम परिवारों के इलाज पर होने वाला खर्च घटता है।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ लोगों को बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति भी जागरूक होना चाहिए। इस अवसर पर महामंत्री वेद फुलां, जिला प्रधान परवीन जोड़ा, सीएमओ बुधराम, भीम लांबा, विजय निर्मोही, भीमसेन आनंद, जगदीप बराला, कंवल चौधरी, सुभाष खीचड़ और सुमन बजाज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कैंप में किया गया चेकअप
मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में आमजन के लिए जनरल फिजिशियन परामर्श, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं बीएमआई (बॉडी मॉस इंडेक्स), आंखों की जांच, लिपिड प्रोफाइल एवं हीमोग्लोबिन टेस्ट, दांतों की जांच तथा महिला स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जैसी विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। इसके साथ ही जरूरतमंद लोगों को दवाइयां भी प्रदान की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें