फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल-बुढलाडा नेशनल हाईवे 148बी पर लगाया जाम, दो घंटे आवागमन रहा बाधित

विज्ञापन
हाईवे के बीचों बीच टेंट लगाकर जाम लगाते लोग।
विज्ञापन
जाखल। जाखल से करीब दो किलोमीटर दूर पंजाब स्थित सरकारी गोदाम में रखे अनाज के कारण उत्पन्न हो रही सुरसी से निकटवर्ती गांवों के लोगों को परेशानी हो रही है। इस समस्या से गुस्साए पंजाब क्षेत्र के गांव चूलड़ खुर्द, चूलड़ व चोटियां के ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन एकता आजाद के नेतृत्व में सोमवार दोपहर को दो बजे चंडीगढ़-बुढलाडा राष्ट्रीय राजमार्ग 148बी पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

दो घंटे तक जाम लगाने से सड़क के दोनों तरफ आवागमन बाधित हो गया और वाहनों की लाइन लग गई। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी भड़ास निकाली। जाम से जाखल से बरेटा, बुढ़लाडा, लहरा गागा, सुनाम, संगरूर की ओर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक गांवों के रास्ते आवागमन करते दिखाई दिए।
बता दें कि गांव चूलड़ खुर्द, चूलड़, चोटियां व अन्य साथ लगते कई गांवों में एफसीआई के गोदाम में पैदा हो रही सुरसी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह बन गए हैं कि सुरसी से उनका खाना तक प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन


रसोई से लेकर बच्चों के कानों में घुस कर रही सुरसी

हाईवे जाम के दौरान महिलाएं सुरसी डिब्बी में लेकर धरने में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने सुरसी दिखाते हुए बताया कि जहां खाने बनाते समय आटे सहित सब्जी भाजी में सुरसी में आ जाती है, वहीं बच्चों के कानों में भी घुस जाती है। किसान नेता कुलदीप सिंह व प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द समस्या का हल न किया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें