फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जयचंदों ने पार्टी की पीठ में छुरा घोंपने का काम किया

Thu, 10 Oct 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पूर्व मंत्री देवेंद्र बबली। 
विज्ञापन
टोहाना। जिले में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा की हार होने के बाद पार्टी में भीतरघात उजागर होने लगी है। टोहाना से भाजपा प्रत्याशी रहे देवेंद्र सिंह बबली ने राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के कुछ जयचंदों ने अपने स्वार्थ को पूरा किया है। उनसे टोहाना का विकास हजम नहीं हो रहा। पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने सब देखा है, पार्टी हाईकमान अपने हिसाब से कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी को मां बताने वाले लोगों ने पार्टी की ही पीठ और छाती में छुरा घोंपने का काम किया है। देवेंद्र बबली बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बबली ने कहा कि टोहाना क्षेत्र की जनता ने भरपूर सहयोग दिया है तथा प्रदेश में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनी है। वे टोहाना का विकास रुकने नही देंगे।
बबली ने कहा कि जनता ने टोहाना में कांग्रेस का विधायक बनाया है, जो पूरे पांच साल विपक्ष में बैठेगा। मगर वे जनता के दिए वोट रूपी आशीर्वाद की ताकत से काम करवाएंगे। बबली ने कहा कि भाजपा के अधिकांश कार्यकर्ताओं ने इसे अपना चुनाव मानकर लड़ा, लेकिन कुछ जयचंदों ने भीतरघात किया है। जब पत्रकारों ने पूछा कि राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला आपके कार्यक्रम में दिखाई नहीं दिए तो बबली ने कहा कि वे इस बारे में कोई जवाब नहीं देंगे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें