फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जागरण आज, कन्हैया मित्तल करेंगे बाबा श्याम की महिमा का गुणगान

Sun, 05 Oct 2025 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलां। भूना रोड स्थित खेल मैदान में सोमवार को खाटू श्याम भक्ति का भव्य दरबार सजेगा। ग्रामीणों की तरफ से जागरण का आयोजन किया जा रहा है। इस जागरण का आयोजक पूरा गांव होगा। इस आयोजन में कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन

इनमें भव्य दरबार के साथ श्याम रसोई, अलौकिक शृंगार, छप्पन भोग व इत्र वर्षा विशेष अनुष्ठान शामिल हैं। बाबा श्याम के विशाल जागरण में भजन गायक कन्हैया मित्तल बाबा श्याम का गुणगान करेंगे श्रीबाला जी सेवा समिति कुलां के उपाध्यक्ष बंटी बंसल ने बताया कि इस जागरण के निमंत्रण पत्र कुलां व आसपास क्षेत्रों में बांटे जा चुके हैं। जागरण की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। शाम को जागरण से पहले सुबह 10 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी जो गांव के जैन मंदिर के पास से शुरू होकर कीर्तन स्थल पर पहुंचेगी। कार्यक्रम में बाबा खाटू वाले श्याम की ज्योति प्रचंड डॉ. पवन बांसल व सागर बांसल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें