फतेहाबाद के नवनियुक्त डीसी जगदीश शर्मा।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार की ओर से फतेहाबाद के डीसी प्रदीप कुमार का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर 2014 बैच के आईएएस जगदीश शर्मा को नया डीसी नियुक्त किया गया है। प्रदीप कुमार को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सचिव और पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग का डायरेक्टर लगाया गया है। संवाद