फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जैक और रैम्बो ने गोरखपुर में घर से सूंघ निकाला हथियारों का जखीरा

Mon, 03 Nov 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई चमन सिंह के नेतृत्व में पकड़े हुए हथियारों के साथ पुलिस टीमस्त
विज्ञापन
भूना। पुलिस टीम ने स्वान टीम जैक और रैम्बो डॉग स्क्वाड, स्वेट कमांडो दस्ते और भूना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गांव गोरखपुर स्थित एक घर से भारी मात्रा में अवैध हथियार और गोलियों का जखीरा बरामद किया गया। हालांकि आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन

डीएसपी रतिया नर सिंह के नेतृत्व में भूना थाना प्रभारी उपनिरीक्षक ओम प्रकाश बिश्नोई, उनकी पुलिस टीम, स्वान टीम और कमांडो दस्ते ने सोमवार सुबह गांव गोरखपुर में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान स्वान जैक और रैम्बो की तेज सूंघ और सतर्कता ने संदिग्ध घर की पहचान की। कार्रवाई करते हुए दस्ते ने घर की घेराबंदी की और तलाशी ली।
तलाशी में आरोपी कुलदीप सिवाच निवासी गोरखपुर के घर से अवैध हथियारों का जखीरा मिला। जिसमें एक दो नाली बंदूक सहित 14 कारतूस, एक पिस्तौल टू-टू मेन्यूफैक्चर सहित 12 कारतूस और 12 खाली खोल, एक पिस्तौल 315 बोर सहित 14 कारतूस और 1 खोल, एक पिस्तौल 32 बोर, 20 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का पदार्थ) मिला।
विज्ञापन

आरोपी कुलदीप सिवाच पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया। मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर हथियारों और कारतूसों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि ये हथियार किसी अंतरराज्यीय गिरोह या अवैध तस्करी नेटवर्क से जुड़े हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें