फतेहाबाद। शहर के रिहायशी क्षेत्र में 51 घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइनों को हटाने का कवायद शुरू कर दी है। फतेहाबाद के शहरी उपमंडल की 18 लाइनों को शिफ्ट किया जाना है। इस पर बिजली निगम की और से करीब 18 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
शहर में नीची लटकती बिजली की तार व घर की छत से के ऊपर से गुजर रही लाइन शिफ्ट करने की मांग लंबे समय की जा रही थी। इस बारे में दक्षिण हरियाणा बिजली निगम ने सभी उपमंडल के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी। इस दौरान शहर की 18 बिजली लाइन ऐसी मिलीं जो कि आमजन के लिए खतरनाक साबित हो रही हैं। रिहायशी क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहीं हाई वोल्टेज की तारों से कई बार घटना भी घट चुकी हैं।
-
दो लाइन शिफ्ट करने का काम हो चुका है पूरा
शहर की डेंजर लाइनों के शिफ्ट करने के लिए बिजली निगम ने पिछले एक माह से काम शुरू किया हुआ है। इसके चलते रतिया चुंगी नजदीक शिव मंदिर और वार्ड एक की लाइनों को शिफ्ट किया जा चुका है। इससे रिहायशी क्षेत्र के लोगों को राहत मिली है। वहीं अन्य जगहों की आगे की प्रक्रिया जारी है।
-
इन लाइनों का होना है काम
ढाणी ठोबा एग्रीकल्चर फीडर की रंगाई नाला 11 किलोवाट लाइन
ढाणी छतरियां एग्रीकल्चर फीडर 33 किलोवाट लाइन
खान मोहम्मद एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट लाइन
हांसपुर रोड फतेहाबाद एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
स्वामी सदानंद गोशाला हांसपुर रोड एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
बेनीवाल कॉलोनी नजदीक खान मोहम्मद कैंची एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
रतिया रोड एसबीआई एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
खान मोहम्मद रोड ठेका ढाणी छतरियां एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
गांव चुघ अहली नजदीक जलघर आरडीएस फीडर 11 किलोवाट
मल्लड़ झाड़ साहिब गुरुद्वारा आरडीएस फीडर 11 किलोवाट
रतिया रोड शिव मंदिर ढाणी छतरियां एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
अग्रवाल कॉलोनी नजदीक बाल भारती स्कूल छतरियां एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
गांव नूरकी पशु अस्पताल ढाणी ढाका एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
गांव धिड़ 33 किलोवाट एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
दिलबाग सिंह हाऊस ढाणी ढाका आरडीएस फीडर 11 किलोवाट
सतनाम सिंह, गांव धिड़ आरडीएस फीडर 11 किलोवाट
गांव काता खेड़ी बालाजी एग्रीकल्चर फीडर 11 किलोवाट
:: शहरी उपमंडल की खतरनाक बिजली लाइनों की जानकारी मांगी गई थी। अब इन लाइनों को शिफ्ट करने का काम शुरू कर दिया है। साल के अंत तक सभी लाइनों को शिफ्ट करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। शहर की 18 लाइनों को शिफ्ट किया जाना है।
-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।