फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मानसून से पूर्व गड्ढे भरना मुश्किल

Tue, 10 Jun 2025 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में पाइप लाइन डालने के बाद टूटी हुई गलीसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। मानसून से पहले नगर परिषद प्रशासन शहर के 12 वार्डों की गलियों और सड़कों की स्पेशल मरम्मत नहीं करवा पाएगा। जिस कारण सीएम के निर्देश पूरे होते नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नगर परिषद ने 29 मई को शहर के 25 वार्डों में गलियों और सड़कों की मरम्मत कराने के टेंडर लगाए थे लेकिन शर्तों के अनुसार एजेंसिया ही नहीं आई। ठेेकेदार छोटे काम करने के लिए तैयार नहीं हुए। नियम अनुसार दो एजेंसियों का आना जरूरी है लेकिन शहर के 12 वार्ड में से 9 में एक-एक एजेंसी आई है।
शहर के तीन वार्डों ऐसे रहे जिनमें एक भी एजेंसी काम करने के लिए तैयार नहीं हुई। बाकी बचे 13 वार्डों में नियम अनुसार एजेंसी आई हैं। नगर परिषद प्रशासन इन्हें अब काम करने के लिए वर्क ऑर्डर जारी करेगा। हालांकि 15 जून से पहले यहां भी गड्ढे नहीं भरे जा सकेंगे। वहीं नगर परिषद प्रशासन ने 25 वार्डों के टेंडर एक साथ लगा दिए थे, लेकिन वार्ड 7 और 15 के टेंडर 4 जून को लगाए गए। इनके टेंडर 12 जून को खुलेंगे।
विज्ञापन

उपप्रधान के वार्ड में नहीं आई एक भी एजेंसी

शहर के तीन वार्ड ऐसे जहां पर काम करने के लिए कोई भी ठेकेदार तैयार नहीं हुआ है। इनमें वार्ड तीन, वार्ड 21 और 22 शामिल हैं। वार्ड 21 उपप्रधान सविता टुटेजा का है, जबकि वार्ड 23 मोहिनी बजाज का है। वार्ड 12 में काम करने के लिए चार एजेंसी आई हैं। वजह ये है कि एस्टीमेट 8 लाख से ज्यादा है।

- -

नगर परिषद इतनी राशि ये भरेगा गड्ढे

वार्ड अनुमानित राशि टेंडर के दौरान आई एजेंसी

1 1 लाख 74 हजार रुपये 2

2 4 लाख 29 हजार रुपये 1

3 2 लाख 18 हजार रुपये 0

4 3 लाख 3 हजार रुपये 2

5 3 लाख 43 हजार रुपये 1

6 3 लाख 48 हजार रुपये 3

7 2 लाख 59 हजार रुपये टेंडर 12 को खुलेगा

8 4 लाख 29 हजार रुपये 2

9 3 लाख 44 हजार रुपये 1

10 1 लाख 36 हजार रुपये 2

11 3 लाख 3 हजार रुपये 2

12 8 लाख 45 हजार रुपये 4

13 3 लाख 38 हजार रुपये 1

14 2 लाख 58 हजार रुपये 1

15 4 लाख 23 हजार रुपये टेंडर 12 को खुलेगा

16 2 लाख 53 हजार रुपये 2

17 2 लाख 11 हजार रुपये 2

18 2 लाख 57 हजार रुपये 2

19 2 लाख 51 हजार रुपये 1

20 2 लाख 18 हजार रुपये 1

21 2 लाख 58 हजार रुपये 0

22 2 लाख 44 हजार रुपये 0

23 2 लाख 58 हजार रुपये 1

24 2 लाख 15 हजार रुपये 2

25 3 लाख 85 हजार रुपये 2

26 2 लाख 58 हजार रुपये 1

27 2 लाख 9 हजार रुपये 3

-

जहां गड्ढे ज्यादा वहां मरम्मत के एस्टीमेट कम

शहर की आउटर कॉलोनी यानि की हंस कॉलोनी, स्वामी नगर, हरनाम सिंह कॉलोनी में नई सड़कें ही नहीं बनी हैं। वजह यह है कि यहां पर सीवरेज लाइन डालने का काम प्रस्तावित है। पेयजल लाइन डाले जाने के बाद सबसे ज्यादा गड्ढे हैं। प्रशासन ने वार्ड 17 में 2 लाख 11 हजार रुपये, वार्ड 16 में 2 लाख 53 हजार रुपये का स्पेशल मरम्मत के लिए टेंडर लगाया है।

-

शहर के वार्डों में गलियों और सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर लगाए थे। 12 वार्डों में नियमानुसार एजेंसी ही नहीं आई है। यहां पर दोबारा से टेंडर लगा दिए गए हैं। इसके अलावा बाकी 13 वार्डों में जल्द ही काम शुरू करवा दिए जाएंगे। दो वार्डों 7 और 15 के टेंडर बाद में लगाए जाने के कारण ये 12 जून को खुलेंगे।
विज्ञापन


- नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें