भट्टू कलां। गुप्तचर विभाग ने भट्टू कलां में गणतंत्र दिवस को लेकर सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर होटलों व ढाबों पर जांच अभियान चलाया।
क्षेत्रीय अधिकारी एएसआई अमित सिलगावा के नेतृत्व में एएसआई रामनिवास व एएसआई निहाल सिंह के साथ मिलकर 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा प्रबंधों के मद्देनजर भट्टूकलां में होटल व ढाबों को जांचा गया। इस दौरान वहां पर रुकने वालों का रिकाॅर्ड चेक किया गया। वहीं, होटल और धर्मशाला के संचालकों को हिदायत दी गई कि यहां रुकने वाले हर व्यक्ति की आईडी अवश्य चेक करके रजिस्टर में दर्ज करें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या राशनकार्ड की एक कॉपी अवश्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी नियमों का पालन करना आवश्यक है। कोई संदिग्ध किस्म के व्यक्ति रुकने के लिए आए तो आने वाले की तुरंत गुप्त सूचना उन्हें दें।