फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को आएंगे फतेहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री मनोहर लाल 24 जनवरी को फतेहाबाद पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गांव डूल्ट में अमृत सरोवर परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना के तहत प्रदेश भर के विभिन्न गांवों में लगभग 85 लाख की लागत से एक तालाब बनाया गया है। मुख्यमंत्री गांव डूल्ट से ही प्रदेश के सभी सरोवरों का उदघाटन करेंगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली करेंगे। इन सरोवरों का निर्माण ग्रे वाटर मैनेजमेंट स्कीम के तहत पंचायत विभाग की ओर से किए गए हैं। इसी दिन रतिया के विधायक लक्ष्मण नापा के बेटे की शादी है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधायक लक्ष्मण नापा के बेटे की शादी में भी शामिल होंगे। हालांकि, अभी तक मुख्यमंत्री के आगमन की प्रशासन के स्तर पर आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मगर कार्यक्रम संबंधित तैयारी शुरू कर दी गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें