फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: लंबित शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए

Fri, 18 Jul 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सहकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विजयेंद्र्र कुमार ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ साप्ताहिक समीक्षा करते हुए समाधान शिविर में लंबित शिकायतों के त्वरित निपटान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके पश्चात उपायुक्त मनदीप कौर ने लघु सचिवालय सभागार में समाधान प्रकोष्ठ की साप्ताहिक जिला समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए समाधान शिविरों में प्राप्त हो रही जन शिकायतों के निपटान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजित हो रहे समाधान शिविर प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का सशक्त माध्यम हैं।
इन शिविरों के माध्यम से जन समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उपायुक्त ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें तथा पोर्टल पर एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) अवश्य दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें