फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सफाई व रिंग बांध मजबूत करने के दिए निर्देश

Fri, 08 Aug 2025 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बाढ़ संभावित क्षेत्रों की जानकारी लेते एसडीएम आकाश शर्मास्त्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जाखल। एसडीएम टोहाना आकाश शर्मा ने शुक्रवार को रंगोई नाला, घग्गर और अन्य बाढ़ आशंकित क्षेत्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर रिंग बांध देखे और अधिकारियों को उनको मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसके अलावा कमजोर हिस्सों की तत्काल मरम्मत करने, नालों व किनारों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। एसडीएम शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि निगरानी निरंतर जारी रहे। बाढ़ आशंकित क्षेत्रों की 24 घंटे निगरानी और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए टीमें अलर्ट मोड में रहें।
अधिकारियों ने उन्हें बताया कि अभी पानी का बहाव सुरक्षित तरीके से बह रहा है। कहीं भी कोई बाधा नहीं है। विभागीय कर्मचारी ड्यूटी पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। किसी भी आपात स्थिति के लिए कर्मी तैयार हैं। इस दौरान तहसीलदार सन्नी दलाल, नायब तहसीलदार रसविंदर सिंह, एक्सईएन श्याम ढींगरा, एसडीओ महेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें