फतेहाबाद। इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला द्वारा 24 फरवरी को शुरू की गई हरियाणा परिवर्तन रथयात्रा दूसरे चरण में 17 अक्तूबर को फतेहाबाद जिले के रतिया हलके में पहुंचेगी। मंगलवार को सुबह साढ़े 9 बजे हरियाणा परिवर्तन रथयात्रा रतिया हलके के गांव अहलीसदर आएगी। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जाएगा।
इनेलो के जिला प्रधान बलविंद्र कैरो ने बताया कि इस रथयात्रा को लेकर कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों में काफी उत्साह है। अहलीसदर के बाद अभय सिंह चौटाला सुबह साढ़े 10 बजे गांव भड़ोलांवाली, साढ़े 11 बजे गांव नागपुर व दोपहर साढ़े 12 बजे गांव लाली में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां इनेलो नेता अभय चौटाला रमेश लाली के निवास पर जलपान कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद रथयात्रा दोपहर 2 बजे गांव महमड़ा, 3 बजे चिम्मो, 4 बजे मोहम्मदपुर सोत्तर तथा शाम 5 बजे गांव भिरड़ाना पहुंचेगी। रथयात्रा को लेकर जोन वाइज कार्यक्रम बनाया गया है। इन जनसभाओं में संबंधित जोन के कार्यकर्ता और ग्रामीण भाग लेंगे।
इनेलो नेताओं ने रतिया हलके के गांवों में जनसंपर्क अभियान भी चलाया। इस दौरान इनेलो नेताओं ने ग्रामीणों से जनसभाओं में पहुंचने की अपील की। उन्होंने बताया कि रतिया के बाद यह परिवर्तन यात्रा टोहाना और फतेहाबाद विधानसभा के गांवों में भी पहुंचेगी, जिसका जल्द ही शेड्यूल जारी किया जाएगा।