नागरिक अस्पताल में इक्ट्ठे हुए मृतक के साथी संवाद
फतेहाबाद। भूना रोड पर रविवार दोपहर को बाइक से गिरने से घायल हुए युवक को दो बार अस्पताल में दाखिल करवाया गया लेकिन हर बार प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया। सोमवार दोपहर को युवक की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
मृतक के परिजन बिहार के मुजफ्फरपुर निवासी लालबाबू पासवान ने बताया कि उनका रिश्तेदार 18 वर्षीय अभिषेक भूना रोड पर बाइक गिर गया था। आरोप है कि उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया तो ये कहकर घर भेज दिया गया कि ठीक है लेकिन रात में पेट दर्द होने पर फिर अस्पताल लाया गया। इस पर उसे उपचार देकर फिर घर भेज दिया गया और कहा कि ठीक है।
अभिषेक ने सोमवार दोपहर को खाना खाया तो फिर पेट में दर्द हुआ और अस्पताल में लाया गया। यहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। लालबाबू ने आरोप लगाया कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण अभिषेक की मौत हुई है।