फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशु की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। लावारिस पशु की टक्कर से घायल हुए गांव सहनाल निवासी 40 वर्षीय एक व्यक्ति की शनिवार को अग्रोहा मेडिकल में इलाज के दौरान मौत होने का समाचार सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव सहनाल निवासी देवी दत्त मेहनत मजदूरी का कार्य करता है, 4 दिन पूर्व देवीदत्त अपने काम के सिलसिले में सुबह ही अपनी बाइक पर घर से नागपुर जा रहा था तो नागपुर के पास एक लावारिस पशु की टक्कर से घायल हो गया। जिसे आसपास के ग्रामीण घायल अवस्था में उसे पहले फतेहाबाद के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए देवीदत्त को अग्रोहा रेफर कर दिया गया लेकिन चार दिन बाद शनिवार को देवी दत्त की अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें