फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी

Sat, 27 Jun 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर विशेष कानूनी सहायता शिविर में
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर जिलेभर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। कार्यक्रमों का उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण, पर्यावरण संरक्षण और निःशुल्क कानूनी सहायता के प्रति लोगों को जागरूक करना रहा।
विज्ञापन

अभियान के तहत नागरिक अस्पताल फतेहाबाद, रतिया और टोहाना के नशा मुक्ति केंद्रों में शिविर लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ताओं कपिल कुमार, हरमनजीत व मोहनलाल गोस्वामी ने मनोचिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से नशे के दुष्प्रभावों, स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध होने की जानकारी भी दी गई।
इसी क्रम में केंद्रीय जेल-2 हिसार तथा रतिया के गांव मुंशीवाली और टोहाना के गांव रत्ताथेह में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रतिभागियों से नशे के खिलाफ अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और समाज को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने आमजन से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें