फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन से आई मंदी के बावजूद कलेक्टर रेट 20 प्रतिशत बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
हाल ही में प्रशासन ने जिले के नए कलेक्टर रेट जारी किए हैं। जिसकी सूची सरकार को भेज दी गई है। सरकार की मंजूरी मिलते ही नए कलेक्टर रेट लागू कर दिए जाएंगे। प्रशासन ने शहर के भी कलेक्टर रेटों में काफी बदलाव किए गए हैं। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों व मुख्य बाजारों के कलेक्टर रेट में 20 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है। हालांकि, कुछ कॉलोनियों में रेट बिल्कुल नहीं बढ़ाया गया। मौजूदा कलेक्टर रेट के मुताबिक शहर में भाटिया कॉलोनी, बगीची मोहल्ला, आजाद नगर व अशोक नगर का इलाका सबसे सस्ता है। यहां के कलेक्टर रेट 2000 के आसपास हैं। इसके अलावा अन्य कॉलोनियों में 4500 के आसपास कलेक्टर रेट निर्धारित किए हैं। शहर में सबसे ज्यादा महंगा एरिया थाना रोड, जवाहर चौक, धर्मशाला रोड, पुरानी सब्जी मंडी का है। यहां के कलेक्टर रेट 60 से 70 हजार तक पहुंच चुके हैं। शहर से बाहर मुख्य मार्गों पर कृषि भूमि भी काफी महंगी हुई है। खासकर, हाईवे के आसपास के रेट बहुत ज्यादा बढ़े हैं।
विज्ञापन

इन इलाकों में जमीन हुई महंगी
शहर की पुरानी सब्जी मंडी, संन्यास आश्रम रोड, गोपीराम धर्मशाला, अरोड़वंश धर्मशाला रोड एरिया शहर का सबसे महंगा एरिया है। यहां के कलेक्टर रेट 40 से 60 हजार प्रति वर्ग गज तक निर्धारित किए हैं। व्यवसायिक इलाकों में यह रेट 35 हजार के आसपास रखा गया है।
गत वर्ष के रेट को देखते हुए शहर में भूतल के कलेक्टर रेट में बढ़ोरी नहीं की गई। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इंडस्ट्रियल एरिया के पीछे स्थित भीवां बस्ती के रेट में की गई है। यहां पर गत वर्ष रेट 4500 रुपये प्रति वर्ग गज थे। इस बार 45 प्रतिशत बढ़ाकर 6500 रुपये कर दिए गए हैं। इसके अलावा अल्फा सिटी व सोमा न्यू टाउन में कलेक्टर रेट 29 प्रतिशत बढ़ा दिए गए हैं। गत वर्ष 8500 रुपये थे। अब बढ़ाकर 10 हजार रुपये कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कमेटी ने कलेक्टर रेट निर्धारित कर सरकार को सूची भेजी हुई है। सरकार से मंजूरी मिलते ही नए रेट लागू कर दिए जाएंगे। 7 अप्रैल तक नए रेट लागू होने की संभावना है। -डॉ. नरहरि सिंह बांगड़, डीसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें