फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सुविधा में इजाफा...23 माह बाद जिले को मिलीं 20 बसें

Fri, 07 Nov 2025 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद रोडवेज डिपो में खड़ी नई रोडवेज बसें। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। करीब 23 माह के लंबे इंतजार के बाद जिले के यात्रियों को परिवहन सेवा में राहत मिली है। परिवहन विभाग ने फतेहाबाद डिपो के बेड़े में एक साथ 20 नई बसें शामिल की हैं। इन बसों के आने से न सिर्फ पुराने और खस्ताहाल रूटों पर सुधार होगा, बल्कि दिल्ली और गुरुग्राम जैसे प्रमुख मार्गों पर लंबे समय से चली आ रही बसों की कमी और रूट मिस होने की समस्या भी दूर हो जाएगी।
विज्ञापन


फतेहाबाद डिपो में पहुंची नई बसों को रूट पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। कागजी कार्रवाई और तकनीकी जांच पूरी होने के बाद, उम्मीद है कि ये बसें एक सप्ताह के बाद सड़कों पर दौड़नी शुरू हो जाएंगी। इन बसों के आने से यात्रियों का सफर अब अधिक आरामदायक और सुगम हो सकेगा।

अधिकारियों के अनुसार इन नई बसों को उन रूटों पर चलाया जाएगा, जिस पर यात्रियों की संख्या ज्यादा हो और बसों की संख्या कम हो। रोडवेज के अनुसार सबसे महत्वपूर्ण रूट दिल्ली, गुरुग्राम व एनसीआर इलाके रूटों पर बसों को चलाया जाएगा। जिससे राजधानी जाने वाले लोगों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


-

दिल्ली रूट पर खत्म होगी मिसिंग समस्या

फतेहाबाद से दिल्ली के लिए कुल समय सारणी निर्धारित है, लेकिन दिल्ली रूट पर सिर्फ तीन बसों ही चल पा रही हैं, क्योंकि रोडवेज के पास बीएस 6 मानकों की बसें काफी कम थी, जिस कारण फतेहाबाद से दिल्ली रूट प्रभावित हो रहे थे, अब 20 नई बसें मिलने से अब इन रूटों पर फेरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, जिससे यात्रियों को यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। दिल्ली और गुरुग्राम के अलावा, कुछ नई बसों को पहाड़ी इलाकों के रूटों पर भी चलाने की तैयारी है, जो अक्सर लंबी दूरी के होते हैं।

-

25 बसों के सहारे थे 35 रूट, अब मिली राहत

20 नई बसें आने से रोडवेज के पास बीएस 6 की कुल 45 बसें हाे गई हैं, इससे पहले सिर्फ 25 बसें ही 35 रूटों पर काम चला रही थी। दिल्ली 10, गुरुग्राम 3, बल्लभगढ़ 2, हरिद्वार 6, शाहतलाई 2, कटरा 2, अमृतसर 2, जयपुर 4, अनूपगढ़ 2, गंगानगर 3, बिकानेर 2, रावला 2, सालासर 2

-

रोडवेज के बेड़े में 20 नई बसें शामिल हुई हैं, कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद अधिकारियों के आदेशों के बाद इन रूटों पर चलाया जाएगा। अब कुल जिले के पास 199 बसें हो गई हैं।
विज्ञापन


- सुमित कुमार, कार्यशाला प्रबंधक, रोडवेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें