फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पिरथला के सब स्टेशन में जलभराव थ्री फेस की बिजली आपूर्ति बाधित, पानी निकालने में जुटे मनेरगा मजदूर

विज्ञापन
पिरथला के सब स्टेशन में भरा पानी को निकालने में जुटे मनरेगा मजदूर। 
विज्ञापन
समैन। पिरथला गांव के 33 केवी सब स्टेशन में भारी बारिश के कारण जलभराव हो गया है, जिससे गांव सहित पास के तीन अन्य गांवों — पारता, ठरवा और ठरवी में थ्री फेज बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली न होने के कारण गांव की वाटर सप्लाई मोटर बंद हो गई है, जिससे ग्रामीणों को पीने के पानी की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण मनेरगा मेट हंसराज बोलान ने बताया कि पिछले तीन दिनों से सब स्टेशन में जलभराव बना हुआ है। इसे निकालने के लिए 150 से अधिक मनेरगा मजदूर लगातार पानी निकालने में जुटे हुए हैं। हंसराज ने बताया कि रात को करीब दो बजे तक उनकी टीम बिजली घर से पानी निकालने का प्रयास करती रही, लेकिन आसपास के खेतों में जमा बारिश का पानी दोबारा सब स्टेशन में भर जाता है।
ग्राम सचिव सुमित कुमार, लाइनमैन जवाहर सिंह, और ग्रामीण मुकेश व रामेश्वर भी पानी निकालने के कार्य में सक्रिय हैं, ताकि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके और ग्रामीणों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें