फतेहाबाद। शिक्षा विभाग ने पिछले साल जिले में पहले चरण में सात सरकारी स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया था। मार्च माह में सात और पीएमश्री स्कूलों का चयन किया गया। विभाग ने अब पहले चरण में शुरू किए गए सात स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता दिलवाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है अगले दो माह तक इन स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता मिल सकती है। हालांकि इस साल इन स्कूलों में कक्षा दसवीं और बारहवीं मौजूदा बोर्ड यानि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से रहेगी।
स्कूल मुखियाओं ने सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए शर्तें पूरी करने को लेकर दस्तावेज जुटाने शुरू कर दिए हैं। स्कूल मुखिया मान्यता को लेकर फायर एनओसी ले रहे हैं। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग से पानी की गुणवत्ता रिपोर्ट ली जा रही है। इसके अलावा स्कूलों ने बिल्डिंग सेफ्ट प्रमाण पत्र लेने के लिए भी प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्कूल इन दस्तावेजों के साथ सीबीएसई से मान्यता लेने के लिए आवेदन करेंगे।
मॉडल संस्कृति स्कूल चल रहे हैं सीबीएसई पैटर्न पर
जिले के प्रत्येक खंड में पहले एक-एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल को मॉडल संस्कृति बनाया गया है। इन स्कूलों में कक्षाएं सीबीएसई पैटर्न पर चल रही है। अब पहले चरण में खोले गए पीएमश्री स्कूलों को भी सीबीएसई पैटर्न पर शुरू करने की तैयारी है।
पहले चरण में ये स्कूल बने हैं पीएमश्री
खंड स्कूल
फतेहाबाद राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल फतेहाबाद
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नागपुर
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लांबा
जाखल राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शक्करपुरा
टोहाना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल गाजूवाला
भट्टू कलां राजकीय सीनियर सेंकेडरी स्कूल शेखूपुर दड़ोली
भूना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूना
इन स्कूलों को दूसरे चरण में मिला था पीएमश्री का दर्जा
खंड स्कूल
भट्टूकलां राजकीय कन्या हाई स्कूल, भट्टूकलां
भूना राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बैजलपुर
फतेहाबाद राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धांगड़
जाखलमंडी राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाखल
नागपुर राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल हिजरावां खुर्द
रतिया राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल रत्ताखेड़ा
टोहाना राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल टोहाना
कोट
पीएमश्री स्कूलों को शिक्षा विभाग की तरफ से स्पेशल ग्रांट जारी की जा रही है। पहले चरण में शुरू हुए स्कूलों की सूरत बदली गई है। अब इन स्कूलों को सीबीएसई से मान्यता को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-वेद सिंह दहिया, कार्यकारी, जिला परियोजना संयोजक